Heavy Periods- causes

Heavy Periods क्या है?
हमारे समाज में महिलाएं  periods के बारे में खुल कर बात नही पाती है, जिसकी वजह से उन्‍हें कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है।  लेकिन women health  के बारे में चर्चा करने से ही इन समस्‍याओं का हल निकाला जा सकता है।
कई महिलाएं ऐसी होती है  जिनके लिए ये सामान्य होता है लेकिन कुछ महिलाओं को  periods के दौरान बहुत अधिक दर्द सहना पड़ता है तो कुछ लोगों में ब्लीडिंग clots के रूप में होती है। ये स्थिति काफी painful होती है। हर महिला की period cycle दूसरी महिला  से अलग होती है। कुछ महिलाओं की menstrual cycle 5 दिन की होती है तो कुछ में ये cycle 7 दिन की भी हो सकती है! यदि हर एक घण्‍टे में या उससेे भी कम समय में एक Pad या  Tampon को बदलना पड़ जाये तो यह Heavy Periods या  Menorrhagia  कहलाता है।महिलाओं के लिए, यह उनकी सामान्य lifestyle में एक बड़ी बाधा है। 
Heavy periods

Heavy Periods के कारण- Heavy periods के सटीक कारण अभी तक अज्ञात है लेकिन यह एक अत्‍यंत गंभीर समस्‍या है। फिर भी कुछ अन्‍य कारण इस प्रकार हो सकते है-

  1. हार्मोन में असंतुलन - Periods के दौरान महिलाओं के शरीर में Harmonal changes होते हैं और यह सामान्य भी है। लेकिन कुछ महिलाओं के शरीर में ऐसे यह काफी तेजी से होता है जो कि Heavy bleeding का कारण हो सकता है। ऐसे में बिना देर किए अपने डॉक्टर से संपंर्क करना ही उचित होता है। 
  2. गर्भाशय में Tumour- जिन महिलाओं के गर्भाशय में ट्यूमर होता है वे पीरियड के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या से ग्रस्त होती है। यह समस्या अक्सर 30 से 40 की उम्र के बाद होती है। ऑपरेशन और इलाज के जरिए इस ट्यूमर को गर्भाशय से निकाल दिया जाता है जैसे - मॉयमेक्‍टॉमी, एंडोमेटरियल एबलेशन, यूट्रिन आर्टरी एमबेलीजेशन और यूट्रिन बैलून थेरेपी आदि।
  3. Infection- प्रजनन अंगों में कई तरह के infection होने के कारण महिलाओं को periods के दिनों में ज्यादा bleeding की समस्या हो सकती है जैसे गर्भाशय के पेल्विक में सूजन और संक्रमण के कारण ही समस्या ज्यादा होती है।   

कुछ ध्‍यान रखने योग्‍य बातें-

  • यदि periods के बीच का अंतराल 21 दिन से कम या 35 दिन से अधिक हाेेे तो ,
  • यदि आपके periods 90 दिन से अधिक समय तक न आये और आप pregnant भी न हो तो,
  • यदि आपको 7 दिनाेें से ज्‍यादा bleeding हो और बहुत ज्‍यादा हो तो 
इन conditions में तुरन्‍त डाॅक्‍टर से संपर्क करें।


Comments

Popular posts from this blog

Women Health & Hygiene (Menstrual Cycle)

पीरियड्स सम्बन्धी समस्याएं एवं उपाय